Wednesday, May 6, 2009

मौसम की पहली बारिश

आज जब ऑफिस के लिए निकल रहा था तो मौसम बड़ा सुहाना था हलके हलके बादल थे और ठंडी हवा चल रही थी.... एक मन ने कहा आज नही जाते हैं ..... लेकिन काम के बोझ ने रुकने नही दिया... शाम को जब चाय पीने ऑफिस की छत पर बनी कैंटीन में गए तो देखा बारिश हो रही थी.... इस मौसम की पहली बारिश.... और एक बार फ़िर से दिल के किसी कोने में छुपा बैठा बचपन कूद कर बाहर आ गया ... मिटटी की सोंधी खुशबू मन को अजीब सी शान्ति दे रही थी..... और ठंडी ठंडी हवा थपकियाँ दे कर काम कि थकान उतार रही थी.... सच प्रकृति की गोद में अजीब सी शान्ति मिलती है बिल्कुल माँ कि गोद जैसी.... अरे प्रकृति भी तो अपनी माँ ही है न... बारिश में भीगना बहुत सारी पुरानी बातें याद दिला जाता है ..... इसीलिए ये बारिश और भी ज्यादा भली लगती है....

Friday, April 24, 2009

परोपकार


आज एक नई बात देखी शहर की सरपट भागती जिन्दगी और हैदराबाद की चिलचिलाती...... बदन को झुलसाती हुई गर्मी में जब किसी को किसी के लिए फुर्सत नही होती .... तब एक आदमी को राह चलते लोगों को पानी के पकेट्स बाटते देखा ....लोगों को रोक कर ... उनसे पानी पीने कि विनती करता हुआ ... सच बहुत अच्छा लगा ये देख कर कि अभी भी इंसानियत और दया नाम कि चीजे हैं इस दुनिया में ..... वरना इस स्वार्थी दुनिया में जहाँ लोगों के पास अपने माँ बाप के लिए वक्त नही है ... दूसरों कि कौन सोचता है ....

Saturday, April 18, 2009

खुदा तेरा इन्साफ

ऐ खुदा कैसा है तेरा इन्साफ
छोटी गलती कि इतनी बड़ी सज़ा
और पाप करने वाले को
कर दिया तूने माफ़
जो रखती तेरे कितने व्रत उपवास
छीन ली तुमने उस से जीने कि आस
नही चाहा उसने किसी का बुरा
उसके सपनो को तुमने
क्यों रहने दिया अधूरा
लोगों के विश्वास से ऐसे मत खेल
वरना तू सिर्फ़ पत्थर ही कहलायेगा
फ़िर कोई तेरे दर पे
सर झुकाने भी नही आएगा

Friday, April 17, 2009

Short Story

When Henery Ford invented the first motor car he became hero in the media. Media persons rushed to get his interview published exclusively in their news paper. One reporter asked Ford
" Sir you have got overnight success and became a hero. What would you say about that?"
Ford looked at him, gave a smile and said "Yes my dear friend I got overnight success and became hero, But to get this overnight success I had to spend hundreds of sleepless nights"

Moral of the story " People have very short term memory they cant remember how much efforts you have given to get success but they remember only immediate thing."

यहाँ के लोग

क्यों छोटी सी एक गलती की
इतनी बड़ी सज़ा देते हैं लोग
कितनी आसानी से यहाँ
अपनों को भुला देते हैं लोग,
बाद मुद्दत के मिले और
पहचानने से भी गुरेज़ किया
क्या ऐसे भी अपनों को ठुकरा देते हैं लोग

Tuesday, April 14, 2009

बचपन की यादें


बचपन के दिन भी क्या दिन थे
उड़ते फिरते तितली की तरह ....
इस गीत को सुन के शायद ऐसा कोई नही होगा जिसे अपने बचपन की याद न आती होगी और मन में एक बार फ़िर से छोटा बच्चा बननेकी हसरत न जागती हो तो आज गलती से हमने भी ये गीत सुना और याद गई अपने बचपन की एक घटना
बात तब की है जब हम सात साल के थे, औरों की तरह हमें भी गर्मी की छुट्टियाँ अपनी नानी जी के घर बिताने में बड़ा मज़ा आता था, इसके पीछे भी कुछ कारण थे, पहला कारण कि वहां कुछ भी शैतानी करो मम्मी की डांटका कोई डर नही था .......दूसरा कारण उनके घर में भैंसे थीं जिन्हें चराने ले जाने में बड़ा मजा आता था

ये घटना भी उसी से सम्बंधित है ......उस बार जब गर्मी की छुट्टी में नानी जी के घर गए तो उनके यहाँ एक नई भैंस आ गई थी तो अब सबके पास चराने के लिए अपनी अपनी भैंस थी.......

शाम का वक्त था और हमे भैंस चराने की सूझी..... उनके घर के सामने ही एक बड़ा तालाब था जो बेचारा सूरज की तेज़ गर्मी बर्दाश्त नही कर सका और सूखने के कगार पर आ गया था, इस कारण उस में कीचड की मात्रा अधिक हो गई थी

तो भैंस की जंजीर का छल्ला अपने हाथ में पहन के बड़ी शान से भैस को ले कर हम चल पड़े, पीछे से मामा के लड़के ने भैंस को एक डंडा मार दिया......भैंस ने आव देखा न ताव सीधे तालाब की तरफ़ भागी....और हम भैंस के साथ खींचते जा रहे थे.... भैंस ने तालाब के इस किनारे से एंट्री मारी और दूसरे किनारे से निकली..... इस यात्रा में भैंस ने हमे अच्छी खासी कीचड़ छठा दी, जैसे तैसे भैंस शांत हुई और हमे किसी तरह सब ने निकाला....इस यात्रा के बाद हम कीचड में पूरी तरह लिपट चुके थे और काले काले भूत बन गए थे.....

अब भी जब कभी उनके घर जाते हैं तो सोच कर बड़ी हँसी आती है.... मामी जी तो अब भी पूछ लेती हैं "भइया भैंस चराने नही ले जाओगे".....



सपना


अलसाई आंखों से,
सुबह सुबह जब खिड़की से,
झाँक के बाहर देखा,
एक सपना
जो पलकों से टूटकर,
उस चाँद की झीनी रौशनी
से छूट कर ,
नर्म घास पर चमकती ओस
की एक बूँद जैसा,
मेरे सामने आ गया
और जीने के नए आयाम सिखा गया